इंदौर-दिल्ली रूट पर उड़ानों की संख्या हुई डबल, दिन में दो बार मिलेगी फ्लाइट

इंदौर. विस्तारा एयरलाइंस की इंदौर-दिल्ली के बीच दूसरी फ्लाइट आज रात 8.30 बजे इंदौर से रवाना होगी। इस नई फ्लाइट के प्रारंभ होने से इस रूट पर विस्तारा की उड़ानों की संख्या डबल हो गई है। कंपनी अब दिल्ली और इंदौर के मध्य प्रतिदिन सुबह और शाम के प्रस्थान के साथ दोनों शहरों से दिन में दो बार उड़ानों का परिचालन करेगी। इस सुविधा से दोनों शहरों के यात्रियों के पास एक दिन में रिटर्न का विकल्प उपलबध होगा।



11 दिन में दूसरी फ्लाइट
एयरलाइंस ने 11 दिन में इंदौर से दूसरी फ्लाइट शुरू कर रही है। पहली फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू की थी। वह फ्लाइट इंदौर से सुबह 8.55 बजे रवाना होती है। विस्तारा एयरलाइंस की इंदौर से एक औरफ्लाइट शुरू होने के बाद अब एयरलाइंस की सुबह और रात को दिल्ली के लिए कनेक्टिविटी मिल गई। इससे यात्रियों को भी फायदा हुआ। इंदौर से दिल्ली आने-जाने के लिए अब 10 फ्लाइट हो गई है। जेट की फ्लाइट बंद होने के बाद इंदौर-दिल्ली के बीच 8 फ्लाइट रह गई थी।



शेड्यूल



  • दिल्ली से इंदौर (उड़ान संख्या यूके 913) : दिल्ली से सुबह 6.55 बजे रवाना होकर सुबह 8.20 पर इंदौर पहुंचेगी

  • इंदौर से दिल्ली (उड़ान संख्या यूके 914) : इंदौर से सुबह 8.55 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

  • दिल्ली से इंदौर (उड़ान संख्या यूके 911) : दिल्ली से शाम 6.30 बजे रवाना होकर रात 7.55 पर इंदौर पहुंचेगी।

  • इंदौर से दिल्ली (उड़ान संख्या यूके 912) : इंदौर से रात 8.30 बजे रवाना होकर रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।